बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षा संघ की और से अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस सूर्या कंपलेक्स जमाल रोड ,पटना में मनाया गया ।
इस अवसर पर एक विमर्श का आयोजन किया गया जिस का विषय - भारत का संविधान और आज के भारत में शिक्षा की चुनौतियां रखा गया।
विमर्श में बोलते हुए सीटू के राज्याध्यक्ष कामरेड गणेश सिंह तथा कामरेड अरुण कुमार मिश्र ने मजदूर आंदोलन की प्रासंगिकता पर बल देते हुए शिक्षा के चुनौतियां भी इसी का नतीजा है ।सब के साथ मिलकर इस चुनौतियों को हल करने का पर जोर दिया है।
मुख्य वक्ता प्रोफेसर बसी अहमद ने विस्तृत रूप से अपने विमर्श रखते हुए कहा की आज शिक्षा का आंदोलन ना सामाजिक रहा और ना राजनीतिक रहा यह सिर्फ संविधान के अनुच्छेदों में बंद है।
अध्यक्षीय भाषण में श्री आशुतोष कुमार ने कहा की शिक्षा पर हमले एक सोची-समझी रणनीति के तहत नीतियां बनाकर मजदूर वर्ग को शिक्षा से वंचित कर गुलाम बनाया जा सके ।
धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार ,राज्य सचिव,मंच संचालन श्री अनिल कुमार पासवान ,अरुण कुमार राज्य कोषाध्यक्ष ,मुकेश कुमार राज एस यू एन एस एस ,मोहम्मद मुस्तफा आजाद ,राजकुमार सहित दर्जनों शिक्षक इसमें सम्मिलित हुए।



0 टिप्पणियाँ