Header Ads Widget

Responsive Advertisement

'Pawan Singh करते हैं मारपीट, दो बार करवाया एबॉर्शन', पत्नी ज्योति सिंह ने लगाए सनसनीखेज आरोप!

 

Pawan Singh Divorce: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) दूसरी पत्नी को तलाक देने के मामले को लेकर चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने फैमिली कोर्ट में अर्जी भी दाखिल है. ऐसे में अब उनकी वाइफ ने उन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है.



भोजपुरी सिनेमा जगत में अपनी एक्टिंग और गायिकी के दम पर राज करने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) पर्सनल लाइफ (Pawan Singh Personal life) में फ्लॉप साबित हुए हैं. फिर चाहे वो अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ अफेयर (Pawan Singh Affair) हो या फिर उनकी शादी हो. पहली पत्नी ने शादी के एस साल बाद ही सुसाइड कर लिया था और फिर अकेलेपन की वजह से अक्षरा के नजदीक आए तो दोनों का बुरे मोड़ पर ब्रेकअप हो गया. एक्ट्रेस ने कई संगीन आरोप भी लगाए और अब उनकी दूसरी शादी ज्योति सिंह (Jyoti Singh) से भी टूटने की कगार पर पहुंच गई है. उन्होंने भी एक्टर पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं.

पवन सिंह और पत्नी ज्योति सिंह (Pawan Singh-jyoti Singh Divorce) के तलाक की वजह को लेकर कहा जा रहा है कि एक्टर उन्हें प्रताड़ित करते थे. पहली तारीख पर खुद पवन नहीं पहुंच सके तो कोर्ट की ओर से उन्हें अगली तारीख दी गई है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अब एक्टर अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं. वो उन्हें छोड़ना चाहते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ