राज्य में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को पटना से 10, गया से 17 समेत 47 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले शेखपुरा से 16 बच्चों समेत 20 मरीज एक दिन पहले ही मिल चुके हैं। राज्य सरकार ने अपनी रिपोर्ट में 26 नए केस मिलने की पुष्टि की थी।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना से 10, गया से 17 मरीजों के अलावा औरंगाबाद से चार, मुंगेर से तीन, नवादा, किशनगंज से 2-2, बेगूसराय, भागलपुर, जहानाबाद, मधुबनी, पूर्णिया रोहतास, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और वैशाली से एक-एक संक्रमित मिले हैं। सोमवार से मंगलवार के बीच 173962 कोविड टेस्ट किए गए। जिसमें 45 नतीजे पॉजिटिव मिले। बीते 24 घंटे में 7 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या लगभग 155 पर पहुंच गई है।
विभाग ने आज कोविड से मौत की भी पुष्टि की है।
31 से 2 जनवरी तक चिड़ियाघर समेत सभी पार्क रहेंगे बंद
नए साल का जश्न चिड़ियाघर, राजधानी वाटिका व अन्य पार्को और उद्यानों में नहीं बनाया जाएगा। मंगलवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक चिड़ियाघर समेत सभी पार्को और उद्यानों को पूरी तरह से बंद करने का आदेश जारी किया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए सख्ती बरती गई है।

0 टिप्पणियाँ