Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंटर पास अविवाहित छात्राओं के खाते में पहुंचेंगे 25-25 हजार रुपए

 राज्य सरकार ने आज छात्र छात्राओं के लिए खजाना खोल दिया। सामान्य छात्रों के छात्रवृत्ति के अलावा इंटर पास करने वाले अविवाहित बालिकाओं के प्रोत्साहन मद में 6 सौ 61 करोड रुपए जारी किया है।



मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 2021-22 में राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने वाली सभी अविवाहित छात्राओं को 25 हजार की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसकी संख्या 4 लाख 12 हजार से अधिक है। सामान्य छात्र-छात्रों के छात्रवृत्ति मद में 30 करोड़ और बालिका प्रोत्साहन मध्य में 6 सौ 31 करोड रुपए से अधिक का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना सुशासन के कार्यक्रम का हिस्सा है। इसके तहत राज्य सरकार ने अविवाहित छात्राओं को इंटर पास करने पर 25 हजार की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला फरवरी में किया था। अब उनके बैंक खाते में रकम जाएगी।



 इसके अलावा राज्य सरकार ने नौवीं और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मद में भुगतान के लिए करीब 30 करोड़ जारी किया है। यह राशि उन छात्रों को दी जाएगी जिनकी वार्षिक आय 10 हजार से कम है। ऐसे छात्रों की संख्या 1 लाख 66 हजार 445 है। छात्रवृत्ति की राशि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए समय पर इसका भुगतान नहीं किया गया था। राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, अनुदानित प्रस्वीकृत अल्पसंख्यक उच्च विद्यालय, अनुदानित अराजकीय प्रस्वीकृत मदरसा संस्कृत एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को इसका लाभ मिलेगा। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय के सामान्य वर्ग के छात्र और छात्राएं भी शामिल है।


शिक्षा विभाग के आदेश के मुताबिक विशेष परिस्थिति में छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित 75% उपस्थिति की अनिवार्यता इस मामले में शिथिल कर दी गई है। हर एक छात्र-छात्रा को डेढ़ सौ रुपए हर महीने की दर से एकमुश्त 18 सौ का भुगतान किया जाएगा। यह रकम सीधे उनके बैंक खाते में जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ