Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मार्च में 66 वीं बीपीएससी की मुख्य परीक्षा का परिणाम आएगा

 बिहार लोक सेवा आयोग बीपीएससी 66 वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम मार्च में आएगा। 29 से 31 जुलाई को परीक्षा हुई थी। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार के 1 दर्जन से अधिक विभागों में 691 अधिकारियों की नियुक्ति होनी थी। अब इसमें गन्ना पदाधिकारी की 2 सीटें कम कर दिए जाने से 689 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इसके मुख्य परीक्षा का परिणाम फरवरी 2022 के अंत या मार्च में संभावित है।



आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 66 वीं मुख्य परीक्षा के लिए अभी अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ेगा। अभी न्यायिक सेवा परीक्षा के परिणाम की तैयारी की जा रही है। इसके बाद 66 वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।


1 दर्जन से अधिक विभागों को मिलेंगे 689 अधिकारी


66वीं संयुक्त परीक्षा के फाइनल होने के बाद राज्य के 1 दर्जन से अधिक विभागों को 689 अधिकारी मिलेंगे। इसमें अपर जिला परिवहन पदाधिकारी (एडीटीओ), गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास आवास विभाग, श्रम संसाधन विभाग में नियोजन पदाधिकारी सह जिला नियोजन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी, गृह विभाग में बिहार प्रोविजन सेवा, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय, गृह विभाग में जेलर, वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर सहायक आयुक्त में नौकरी लगेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ