महिलाओं और बेटियों को आत्मर्निभर बनाने के लिए ऐधना फाउंडेशन के द्वारा चलाए गए सिलाई कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र में प्रमाण पत्र वितरण समारोह का अयोजन किया गया। \
ऐधना फाउंडेशन के सौजन्य से चल रहे केंद्र की 105 प्रशिक्षित महिलाओ और बेटियों को प्रमाण पत्र दिए गए। ऐधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कहा की ऐधना फाउंडेशन द्वारा कई सारे प्रशिक्षण चलाए जाते हैं जैसे सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन,डांस , आत्मरक्षा , योगा , खेलकूद जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाता है ।प्रशिक्षण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए व रोजगार सृजन के लिए यह बेहतर प्रयास है।
वर्तमान समय मे तकनीकी शिक्षा आवश्यक है और इस प्रशिक्षण से लड़कियां आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि झारखंड में भी खोला जाएगा |
समारोह की मुख्य अतिथि महापौर सीता साहू, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद रजनी सिन्हा, भाजपा युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश प्रभारी संजय गुप्ता, वार्ड पार्षद सतीश गुप्ता मौके पर उपस्थित थे।
उपाध्यक्ष रिषांशु कुमार ने कहा कि ऐधना फाउंडेशन का मुख्य उदेश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। इस मौके पर ऐधना फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष रिषांशु कुमार, सचिव नीतू कुमारी , उप सचिव सारिक रज़ा, कोषाध्यक्ष मृतुन्जय कुमार, कार्यालय सचिव सुमित कश्यप,अद्वितीया राज, राजा गुप्ता, पंकज कुमार, नेहा कश्यप, कल्याणी बरनवाल, आदि मौजूद थे।



.jpeg)
0 टिप्पणियाँ