शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर द्वारा आज इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 की घोषणा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुख्य भवन स्थित सभागार में किया गया इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव और आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष उपस्थित थे।
इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 में सम्मिलित 13.04 लाख परीक्षार्थियों का रिजल्ट 26 दिनों के अंदर प्रकाशित किया गया जिसमें 13.04 लाख परीक्षार्थियों के 68 लाख से भी अधिक स्कॉर्पियो और 68 लाख से भी अधिक ओ.एम.आर शीट की जांच करते हुए, 26 दिनों के अंदर इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 का परीक्षा फल घोषित किया गया जो देश के अन्य सभी परीक्षा बोर्डों की तुलना में सबसे पहले घोषित किया गया है।
बता दे कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इस वर्ष प्रत्येक संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त हुए विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है। इस प्रकार कला संकाय में कुल 8 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। वाणिज्य संकाय में कुल 13 विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं और विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान पर कुल 9 विद्यार्थी रहे हैं।
आज जारी हुए परीक्षा फल में विज्ञान संकाय में छात्रा आयुषी नंदन ने कुल 474 अंक यानी 94.80% प्राप्त कर पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया वाणिज्य संकाय में छात्रा सौम्या शर्मा और छात्र रजनीश कुमार पाठक में कुल 475 अंक 95% प्राप्त करें पूरे बिहार में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही कला संकाय में छात्रा महादशा ने 475 अंक 95% प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार तीनों में छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस साल परीक्षा फल में कुल 5,13,222 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 4,87,223 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में और 91,503 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार इस बार परीक्षा में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का कुल प्रतिशत 83.70% है।
इस साल इंटर परीक्षा 2023 में 13,04,586 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे। जिसमें 6,73,003 छात्र और 6,31,563 छात्राएं हैं।




0 टिप्पणियाँ