Header Ads Widget

Responsive Advertisement

दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल फागू चौहान, 36 में से 24 गोल्ड पर...

राजधानी पटना के गांधी मैदान स्थित है श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आज पटना विश्वविद्यालय के द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। पटना विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 1500 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह की तैयारी की गई थी। इसमें हॉल टिकट के माध्यम से शामिल होने की प्रक्रिया थी।



पटना विश्वविद्यालय में फिर से एक बार छात्राएं सबसे ज्यादा मात्रा में टॉप आने वाली स्थान पर रही। 2018 से 2020 के सत्र में 36 में से 24 गोल्ड मेडल पर एक बार फिर छात्राओं ने कब्जा जमा लिया। सभी गोल्ड मेडल पाने वाले छात्र छात्राओं को राज्यपाल सह कुलाधिपति फागू चौहान, बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और पटना विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने सम्मानित किया। टॉप करने वाली छात्राओं में अंग्रेजी से धूबी सिन्हा, एमजेएमसी से अनु झा, म्यूजिक से संजना कुमारी, एनवायरनमेंट साइंस से नेहा नाज,विमेन स्टडीज से अफसा फरीदा सहित कई अन्य छात्राओं और छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। डिग्री के लिए आवेदन करने वाले सभी पीजी और पीएचडी के छात्रों को समारोह में डिग्री के साथ-साथ शपथ भी दिलाई गई। पटना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर आरके मंडल ने बताया कि सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की एक सूची जारी कर दी गई थी लेकिन अगर किसी भी छात्र छात्राओं को इसमें आपत्ति है तो उन्हें 12 मई तक इसकी सूचना देने को कहा गया था। गोल्ड मेडल पाने वाले और सभी डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखी जा रही थी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ