डेमोक्रेटिक लाइव, पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का गुस्सा सातवें आसमान पर है. सोमवार दोपहर से राजद युवा महानगर के अध्यक्ष द्वारा लगाया गया आरोप अभी शांत भी नहीं हुआ था कि तेजप्रताप में ट्विटर बम फोड़ते हुए इस्तीफा देने तक की बात कह डाली.
तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, ”मैं अपने पिता के नक्शेकदम पर चलने का काम किया. सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया. जल्द अपने पिता से मिलकर अपना इस्तीफा दूंगा.” तेजप्रताप ने अपने इस्तीफे की बात ट्वीट करते हुए पिता लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती को भी टैग किया.
बताते चलें कि सोमवार को RJD के महानगर अध्यक्ष रहे रामराज यादव ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया था और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा था.उसने अपने इस्तीफा पत्र में इफ्तार पार्टी के दिन तेजप्रताप पर बंद कमरे में पिटाई करने और फिर वीडियो बनाना के आरोप लगाया था.रामराज के आरोप के बाद तेजप्रताप ने इस आरोप को निराधार बताया था और बचाव में रामराज के साथ हंसते हुए एक फोटो भी शेयर किया था.और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह समेत कई नेताओं पर साजिश करने का आरोप लगाया था.उसके बाद देर शाम तेजप्रताप ने ट्वीट करके इस्तीफा देने की धमकी दी है। उन्हौने अपने पिता सह पार्टी के सुप्रीमो लालू यादव से मिलकर इस्तीफा सौंपने की बात कही है.पर इसमें समय नहीं बताया है.


0 टिप्पणियाँ