Header Ads Widget

Responsive Advertisement

CBSE बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू, एग्जाम सेंटर पर ये सभी प्रोटोकॉल का करना होगा पालन, जानें जरूरी बातें

डेमोक्रेटिक  लाइव, डेस्क: सीबीएसइ 10वीं और 12वीं के टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो रही है. पहले दिन 10वीं की पेंटिंग की परीक्षा होगी, वहीं 27 अप्रैल को इंग्लिश की परीक्षा होगी. 12वीं की पहले दिन एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी और दो मई को हिंदी की परीक्षा होगी. स्टूडेंट्स को परीक्षा सेंटर पर 10 बजे तक एंट्री कर लेना है. उसके बाद एंट्री नहीं दी जायेगी.



सीबीएसइ के अनुसार स्कूल ड्रेस में परीक्षार्थियों को परीक्षा देने आना है. प्राइवेट कैंडिडेट को हल्के रंग के कपड़े पहनने हैं. दूसरी ओर एडमिट कार्ड पर प्राचार्य का साइन होना चाहिए. एक कमरे में कुल 18 परीक्षार्थियों परीक्षा देंगे.



18 परीक्षार्थियों पर एक असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट होंगे. 20 परीक्षार्थियों के लिए 1, 21 से 100 के लिए 2, 101 से 400 के लिए 3 और 401 से अधिक के लिए 4 लोगों को ड्यूटी लगाई जायेगी. स्कूलों में परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो गयी है. सीबीएसइ के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सेंटर पर कोविड के सारे प्रोटोकॉल का पालन करना है और साथ ही एंट्री और एग्जिट के समय विशेष ध्यान देना है. इस बार सवालों का पैटर्न सब्जेक्टिव होगा. पटना जोन के करीब 700 सेंटर्स पर परीक्षा होगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ