बिहार की राजधानी पटना से एक दुखद खबर सामने आयी है. बुधवार की देर रात पटना के खगौल में दानापुर आर्मी स्कूल की शिक्षिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की खबर लोगों को मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खगोल थाने को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पहचान दानापुर के आर्मी स्कूल की शिक्षिका शालिनी तिवारी के रूप में हुई है. जिसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात खगोल थाना क्षेत्र के मुंडेश्वरी अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 5 में बिहटा के राजपुर के रहने वाले राहुल कुमार त्रिपाठी की पत्नी शालिनी तिवारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. पड़ोस के लोगों के मुताबिक शालिनी का पति राहुल कुमार एक प्राइवेट अस्पताल में लैब टेक्नीशियन का काम करता है. वहीं शालिनी का भाई शिवम ने बताया कि उसके पति और ससुराल वालों द्वारा बराबर एक लग्जरी कार की मांग की जा रही थी.
मृतक के भाई शिवम के मुताबिक उसकी बहन पीएचडी कर प्रोफेसर बनना चाहती थी. तीन साल पहले अपनी बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से राहुल कुमार से किया था. शिवम के अनुसार ससुराल वाले हमेशा मेरी बहन को पैसे को लेकर प्रताड़ित किया करते थे. कुछ दिनों से एक लग्जरी कार का डिमांड कर रहे थे. शिवम अपनी बहन के पति राहुल कुमार, ससुर बिमल कुमार त्रिपाठी, सास ममता देवी, देवर रोहित कुमार त्रिपाठी, ननद खुसबू त्रिपाठी पर आरोप लगाते खगोल थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


0 टिप्पणियाँ