Header Ads Widget

Responsive Advertisement

“हैंग आउट हैप्पी स्ट्रीट”,जहां लोग आनंद ले सकेंगे स्ट्रीट फूड का, जानिए पटना में कहां बनने जा रहा है,

 पटना स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत गांधी मैदान के इलाके में हैप्पी स्ट्रीट देखने को मिलेगा। हैप्पी स्ट्रीट परियोजना के तहत गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्रों को एक प्रमुख हैंग आउट स्पॉट बनाया जाएगा। हैप्पी स्ट्रीट परियोजना होटल मौर्या के पास स्थित जेपी गोलंबर से लेकर शहीद पीर अली खान पार्क तक विकसित किया जाएगा। इसके तहत जेपी गोलंबर और शहीद पीर अली खां पार्क को रंग बिरंगे खूबसूरत लाइटों से सजाया जाएगा। बिस्कोमान भवन को खूबसूरत बनाने के लिए उस पर लाइटिंग की जाएगी।



हैप्पी स्ट्रीट में मिलेगी ये सभी सुविधाएं


जेपी गोलंबर से लेकर पीर अली खां पार्क के बीच के डेढ़ सौ मीटर के एरिया में काफी संख्या में एलईडी स्क्रीन और लाइट लगाई जाएंगी। यहां पर विभिन्न प्रकार के खेल खेलने, खरीदारी करने के साथ-साथ अस्थाई खाद्य स्टॉलों से स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का भी लोग लुत्फ उठा सकेंगे। यह पूरी योजना लगभग 6 करोड़ रुपये की है और इसके लिए एजेंसी का चयन हो चुका है जो कोलकाता की है और उसका नाम सिंघल इंटरप्राइजेज है।


निर्माण के लिए एजेंसी का चयन


वीकेंड पर यदि लोग घूमने का प्लान बनाते हैं तो हैप्पी स्ट्रीट आ सकते हैं। इसके लिए कोई ट्रैफिक की समस्या भी नहीं होगी। पूरी योजना की लागत ₹6 करोड़ है। इसके लिए रोड का भी मेकओवर किया जाएगा और आसपास के इलाके को खूबसूरत किया जाएगा। एजेंसी का भी चयन हो गया है, बस एनओसी मिलने की देरी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ