Header Ads Widget

Responsive Advertisement

देखिये बिहार के दरोगा की करतूत, महिलाओं से दरोगा को घूस में चाहिए चुम्मा और बहुत कुछ

 सहरसा से एक दारोगा का थाने के कमरे में खुले बदन में तेल मालिश करवाने का वीडियो सामने आया है। केस की पैरवी कराने थाना पहुंची महिला से दारोगा अपने खुले बदन पर तेल की मालिश करवाता नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहे दारोगा सहरसा के नवहट्‌टा थाना अंतर्गत पड़ने वाले डरहार ओपी के शशि भूषण सिन्हा हैं।



वीडियो में दारोगा शशि भूषण ओपी स्थित अपने आवासीय कमरे में दो महिलाओं से तेल की मालिश करवाते दिख रहे हैं। साथ ही फोन पर किसी को पैरवी कर महिला को भेजने की बात कह रहे हैं। पटना जिला के रहने वाले शशि भूषण सिन्हा ने अपने ओपी को ही स्पा बना दिया। एक महिला तेल से मालिश कर रही है तो दूसरी उसके सामने कुर्सी पर बैठी उनका पैर दबा रही है।



सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो लगभग दो महीना पहले का है। वीडियो में दिख रही महिला बकुनियां की देवकला देवी है। कुछ महीने पहले देवकला देवी का भाई बकुनियां आया था। जहां किसी युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने पर उसके खिलाफ डरहार ओपी में आवेदन दिया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि उसी केस की पैरवी में महिला गयी होगी और दारोगा उसके सामने मोबाइल से बात कर पैरवी का नाटक कर रहे होंगे। हालांकि इस मामले की पुष्टि के लिए डरहार ओपी अध्यक्ष शशि भूषण सिन्हा के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया ताकि उनका पक्ष लिया जा सके । लेकिन एक भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

कैसे हुआ वीडियो वायरल
बताया जा रहा है कि दोनों ही महिलाएं डरहार ओपी क्षेत्र के बकुनिया पंचायत के बकुनिया गांव की रहने वाली है। वे बीते एक महीने से दारोगा जी से अपना काम निकालने के लिए बार-बार थाना पहुंच रही थी। ऐसे में उनकी गरीबी और उनकी थाना आने की मजबूरी का ओपी अध्यक्ष ने फायदा उठाना शुरू किया। वहां के स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को पैरवी के नाम पर अक्सर ओपी बुलवाया जाता था। जहां उनसे बराबर तेल से मालिश करवाते थे। इसमें एक चौकीदार की भूमिका अहम रही है।

सहकर्मी ने ही बनाया वीडियो
दारोगा शशिभूषण सिन्हा की सारी बातें उसी ओपी में नियुक्त पुलिसकर्मी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताई। उन्होंने बताया कि ओपी में नियुक्ति के बाद दरोगा की अय्याशी शुरू हो गई। इससे अन्य पुलिसकर्मी तंग आ चुके थे। लेकिन दरोगा होने के नाते उनकी तूती बोलती रही। कुछ दिन पूर्व उन्होंने टोका-टोकी करने पर अपने अधीनस्थ सहकर्मी के ऊपर पिस्टल तान दी थी। इससे आहत कर्मियों से उनकी नहीं बनती थी। फिर भी वे लगातार खुलेआम अय्याशी कर रहे थे। जिसकी खुन्नस में उनके ही सहकर्मी ने वीडियो बनाई। जिन्हें बाद में उसे सोशल साइट पर डाल दिया।

2 महीने पूर्व का है वीडियो

वहीं पंचायत के लोगों ने बताया कि करीब महीने पहले उक्त महिला का कुछ कानूनी अड़चन आ गयी थी। जिसके कारण उन्हें थाने की चक्कर लगाने पड़ रहे थे। जिसके बाद उनका दोहन शुरू हुआ।

निलंबित हुए अय्याश दरोगा, पुलिस लाइन किए गए हाजिर
एसपी लिपि सिंह ने डरहार ओपी के अय्याश दरोगा को निलंबित कर दिया है। उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई भी चलाने का सख्त निर्देश जारी किया है। शायद इनसे उनकी नौकरी भी जा सकती है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसपी लिपि सिंह ने बताया है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आलोक में पुअनि शशि भूषण सिन्हा ओपी अध्यक्ष डरहार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा दिए गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है एवं पुलिस केंद्र हाजिर करते हुए विभागीय कार्रवाई चालू करने का आदेश दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ