DEMOCRATIC LIVE, पटना: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया है. एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है. यह घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की पुलिस कॉलोनी की है. जहां एक शख्स ने पत्नी और बेटी की हत्या कर खुद भी गोली मार ली. पत्नी और बेटी की हत्या के बाद आरोपी पति ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक पत्नी सचिवालय में काम करती थी. मौत की खबर से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है.
गर्दनीबाग थाना के पुलिस कॉलोनी में एक पति ने बीच सड़क पर अपनी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार लिया. बताया जा रहा है कि पति पत्नी पर नजर रख रहा था. जैसे ही मायके से पत्नी की आने की जानकारी मिली, उसका पीछा किया और जैसे ही पुलिस कॉलोनी मोर से पैदल चलकर अपने किराए के मकान में पत्नी बेटी के साथ पहुंची. पहले से घात लगाकर बैठे पति ने पहली गोली अपनी पत्नी दूसरी गोली बेटी को मारने के बाद खुद को गोली मार ली. तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गर्दनीबाग थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल से पिस्तौल बरामद किया. मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस घटना पर बताया कि उन्हें 12:40 बजे पुलिस कॉलोनी में ट्रिपल मर्डर की घटना के बारे में सूचना मिली थी. उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से भी इस संबंध में पूछताछ की गई है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजीव कुमार की पहली पत्नी का निधन हो गया था. उस पत्नी से उसे एक बेटी भी थी. उसके बाद लोगों के समझाने बुझाने पर राजीव कुमार ने पत्नी की छोटी बहन से शादी किया था. विवाह के बाद ही दोनों के बीच अच्छे संबंध नहीं रहे. राजीव शुरू से ही अपनी बेटी को अपने कब्जे में लेना चाहता था और बच्ची उसके व्यवहार से उसके पास जाना नहीं चाहती थी. इस बात को लेकर विवाद होता रहता है. इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया.


0 टिप्पणियाँ