Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पारिवारिक कलह में पति और बेटे पर केरोसिन डालकर खुद को लगायी आग, महिला की मौत

 धनरूआ प्रखंड स्थित कादिरगंज थाना के पकौड़ा गांव में 32 वर्षीया एक विवाहिता ने बुधवार की रात पारिवारिक कलह में पति और नौ वर्षीय एक बेटे पर सोते समय केरोसिन उड़ेल दिया और उसके बाद खुद पर भी केरोसिन डाल आग लगा ली. इस घटना में जहां विवाहिता पार्वती देवी की मौत हो गयी.



वहीं उसका पति पंकज कुमार उर्फ लल्लू प्रसाद व पुत्र अंशिक कुमार झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल दोनों का पीएमसीएच में इलाज चल रहा है. जबकि झुलसी पार्वती देवी को पीएमसीएच ले गये तो वहां उसकी मौत हो गयी. परिजन उसका शव लेकर जब फतुहा घाट पहुंचे तो इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हो गयी.

जानकारी के मुताबिक, कादिरगंज थाना के पकौड़ा गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी पार्वती देवी बुधवार की रात एक ही कमरे में सो रहे पति व बच्चों के ऊपर केरोसिन उड़ेल दिया. मृतका के पिता जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के रतनबीघा गांव निवासी मुंद्रिका यादव ने ससुरालियों पर गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगा चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है.

इस दौरान उसका बड़ा पुत्र 13 वर्षीय अंकित कुमार बच गया . केरोसिन उड़ेलने के दौरान वह पलंग के नीचे छुप गया था, जिससे वह बच गया . इधर पार्वती देवी अपने पति व पुत्र के ऊपर केरोसिन उड़ेलने के बाद खुद पर भी किरोसिन डाल ली और माचिस से खुद को आग लगा ली . देखते देखते पूरे कमरे में आग लग गयी और तीनों झुलसने लगे. इस बीच हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया. बाद में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया जहां पार्वती की मौत हो गयी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ