क्या आप भी खुद का कोई बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं। लेकिन पैसों की कमी के चलते चाह कर भी आप ऐसा करने से चूक जाते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको 50 हजार से लेकर 10 लाख तक की राशि मिलेगी। लेकिन आपको इस राशि का लाभ कैसे और कहां से मिलेगा। इन पैसों को वापस आपको केंद्र सरकार को कैसे करनी होगी, चलिए डिटेल में जानते हैं।
जी हां अगर आप भी इस समय कोई बिजनेस शुरू करने का प्लान बना रहे हैं, तो केंद्र सरकार की ओर से बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसमें आपको 50 हजार से लेकर 10 लाख तक की आर्थिक सहायता मिल जाएगी।
आइए आपको बताते हैं कैसे?
मुद्रा लोन योजना, केंद्र सरकार की ओर से कई खास स्कीम चलाई जा रही है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना इन्हीं में से एक है। इस योजना के तहत आपको लोन की सुविधा दी जाएगी। इसमें आपको आसानी से लोन मिल जाता है। खास बात यह है कि आपको बिना किसी गारंटी के लोन मिल जाएगा और आपको कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी।
क्या है मुद्रा लोन पर ब्याज दरें?
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कोई निश्चित ब्याज दर नहीं है। बैंक मुद्रा लोन के लिए अलग ब्याज दर वसूल करते हैं। आमतौर पर न्यूनतम ब्याज दर 12 फ़ीसदी है।
तीन तरह के मिलेंगे लोन
आपको बता दें पीएम मुद्रा लोन योजना का फायदा आपको तीन चरणों में मिल सकता है। इसमें पहला चरण शिशु लोन, इसके अलावा दूसरा चरण किशोर लोन और तीसरा चरण तरुण लोन है।
1. शिशु लोन योजना- इस योजना के तहत आपको 50 हजार तक का लोन मिल जाएगा।
2. किशोर लोन योजना- इस योजना में लोन की राशि 50 हजार से लेकर 5 लाख तय की गई है।
3. तरुण लोन योजना- इस योजना में 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए का लोन लिया जा सकता है।
किन लोगों को मिलेगा लोन का फायदा?
इस स्कीम को खास तौर पर छोटे कारोबारियों के लिए शुरू की गई है, जैसे- दुकानदार, फल और सब्जी विक्रेता, लघु उद्योग खाद्य सेवा इकाईयां, मरम्मत की दुकान, मशीन परिचालन, फूड प्रोसेसिंग यूनिट शुरू करने के लिए इस योजना के तहत लोन लिया जा सकता है।
कहां से ले सकते हैं आप यह लोन, चलिए जानते हैं
बता दें कि यह लोन आपको प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक, विदेशी बैंक, ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंक कहीं से भी मिल सकता है। आरबीआई ने 27 सरकारी बैंक, 17 प्राइवेट बैंक, 31 ग्रामीण बैंक, 4 सहकारी बैंक, 36 माइक्रोफाइनांस संस्थान और 25 गैर सरकारी बैंकिंग वित्तीय कंपनियों को मुद्रा लोन बांटने के लिए अधिकृत किया है।
अब आइए यह भी जानते हैं कि आपको यह लोन कैसे मिलेगा?
आप लोन लेने के लिए ऑफिशल वेबसाइट www.mudra.org.in पर विजिट कर सकते हैं। यहां से फॉर्म डाउनलोड करके आपको सभी डिटेल्स भरनी होगी और जरूरी दस्तावेज आपको अपलोड करने होंगे। बैंक का ब्रांच मैनेजर आपसे कामकाज के बारे में जानकारी लेता है। उस आधार पर आपको PMMY लोन मंजूर करता है।

.jpg)
0 टिप्पणियाँ