गया। हवस की आग में अंधा इंसान सही और गलत का फर्क भूल जाता है। गया में एक चाचा ने रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। खबर के मुताबिक चाचा अपनी भतीजा का पिछले पांच साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। युवती की शादी होने के बाद भी चाचा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और युवती को फोन कर बार बार ससुराल से यहां आने का दबाव बनाता रहा। पूरा मामला गया के कोतवाली थाना इलाके से जुड़ा है।
शादी होने के बाद भी चाचा अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपित चाचा बार बार पीड़िता के ससुराल में उसे फोन कर उसे पर मायके आने का दबाव बनाता था।
पहले तो पीड़िता ने किसी तरह इस मामले को रफा दफा किया लेकिन आरोपित चाचा के फोन का सिलसिला लगातार बढ़ता गया और बराबर वो पीड़िता को फोन कर यहां आने की धमकी देने लगा। यहाी नहीं आने और मिलने को लेकर पीड़िता को तंग-तबाह करने की बात करता था। बार-बार फोन करना उसके ससुराल वालों को अच्छा नहीं लगा। पुलिस का कहना है कि परेशान होकर पीड़िता ने चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल जांच कराने के लिए प्रभावती अस्पताल भेजा गया है। कोर्ट खुलने के बाद पीडि़ता बयान कराया जाएगा। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

.jpg)
0 टिप्पणियाँ