Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नालंदा में बकरी के साथ किशोर ने की गंदी हरकत और ले ली जान, गांव की महिलाओं ने कही ये बात

 (नालंदा), संवाद सूत्र। अभी कुछ दिन पहले महाराष्‍ट्र के रत्‍नागिरी जिले के सहयाद्री टाइगर रिजर्व में Bengal Monitor Lizard के साथ चार युवकों द्वारा घ‍िनौनी हरकत करने का मामला सामने आया था। अब बिहार के नालंदा जिले से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है जो विकृत मानसिकता दिखा रही है। रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव में एक किशोर ने बकरी के साथ गंदा काम किया और उसे मार डाला। मामला सामने आने पर उसने बकरी की कीमत देने को तैयार हो गया। लेकिन शुक्रवार को फिर मामले ने तूल पकड़ लिया।  



आरोपित के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंचे स्‍वजन 

दरअसल हुआ ऐसा कि आरोपित किशोर के स्‍वजन रहुई थाने पहुंच गए। वे किशोर के लापता होने की शिकायत करने लगे। इसकी भनक जब बकरीपालक किसान को लगी तो गांव में हंगामा होने लगा। बकरीपालक ने आरोप लगाया कि रुपये नहीं देने की नीयत से किशोर के लापता होने की झूठी शिकायत की जा रही है। यह फंसाने की साजिश है।

आरोपित की हरकत से परेशान रहती थीं गांव की महिलाएं


किसान का कहना था कि 10 अप्रैल को उनकी बकरी के साथ यौनाचार कर उसे मार डाला गया। आरोपित के परिवार के  लोगों ने कहा कि बकरी की जो कीमत होगी, वह हम दे देंगे। तब मामले में सुलह हो गया था। लेकिन बाद में पैसे हजम करने की नीयत से आरोपित कि गायब होने की कहानी गढ़ी जा रही है। इधर गांव की महिलाओं का कहना है कि उस किशोर की हरकत अक्‍सर नागवार गुजरने वाली रहती थी। वह महिलाओं से भी छेड़छाड़ करता था। लेकिन सभी उसे कम उम्र का समझकर उसकी हरकत को नजरअंदाज कर देते थे। रात में शौच जाने वाली महिलाओं व लड़कियों पर भी उस बदमाश की  नजर रहती थी। इधर थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि किशोर के लापता होने की लिखित शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ