Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बड़ी खबर: जमुई में बम विस्फोट, स्कूल से लौट रहे 4 बच्चे घायल

 DEMOCRATIC LIVE, जमुई: बिहार के जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर लक्ष्मीपुर सड़क मार्ग पर बम विस्फोट हुआ है. हादसे में चार स्कूली बच्चों के घायल होने की खबर है. मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.



बताया जाता है सभी बच्चे माधोपुर ऑक्सफोर्ड प्वॉइंट से पढ़कर वापस घर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ. घटना में घायल हुए बच्चों में राहुल कुमार पिता लक्ष्मण यादव, पूनम कुमारी पिता कांग्रेस यादव, विवेक कुमार पिता मनोज यादव और शिवम कुमार पिता विष्णुदेव यादव शामिल है. सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ