Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भोज खा कर घर लौट रही 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के ही युवक ने किया बलात्कार

  भोज खा कर घर लौट रही 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के ही युवक ने किया बलात्कार । दादा ने आरोपी के खिलाफ पोती के साथ बलात्कार का करवाया मामला दर्ज । पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार ।मामला तारापुर थाना क्षेत्र का ।


 मुंगेर जिला के तारापुर में शनिवार की रात भोज खा कर घर लौट रही नाबालिग युवती के साथ पड़ोस के ही युवक के द्वारा उस लड़की को जबरन अपने घर में खींच कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया । वहीं बच्ची रोती हुई घर आई और सारी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता के दादा द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत किया गया है। सहायक थानाध्यक्ष अजितेंद्र कुमार अ0 नि0 खुशबू यादव द्वारा शाम में आरोपित राकेश रोशन उर्फ रौशन कुमार को भागने के क्रम में बस स्टैंड शहीद चौक के समीप से गिरफ्तार कर लिया । एसडीपीओ पंकज कुमार ने बताया की घटना की सूचना के बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है ।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ