सामाजिक संगठन दीदी जी फाउंडेशन ने आज राजधानी पटना के फुलझड़ी गार्डन स्थित संस्कार शाला में होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की शुरुआत फाउंडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मिसेज बिहार ज्योति दास और मिसेज इंडिया कॉन्टिनेंट श्वेता झा मौजूद थीं।
ज्योति दास ने संस्कारशाला के बच्चों के बीच रंग और पिचकारी का वितरण किया। इस कार्यक्रम का संचालन अजय अंबस्था ने किया। ज्योति आनंद ने कहा कि होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सौहार्द का त्यौहार है। इसके साथ ही ज्योति दास ने डॉ नम्रता आनंद को बधाई दी, कि उन्होंने बच्चों में छिपी प्रतिभा के लिए उन्हें एक मंच दिया है।
समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने कहा कि होली में लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इसके साथ ही चुन्नू सिंह ने कहा कि होली के दिन गिले-शिकवे दूर कर आपसी एकता का संदेश देता है।
होली मिलन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें कुंदन तिवारी, रत्ना गांगुली, प्रवीण बादल समेत कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। तो वहीं संस्कारशाला के बच्चों में नियति, सौम्या, रितिका, शिवानी, रौशन सहित कई बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार सिन्हा, मुकेश, देवाशीष, गौतम समेत कई लोग मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ