आज पटना के युवा अवास फ्रेजर रोड के सभागार में होली का रंग किन्नरो और दिव्यांगों के संग होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया !
यह होली मिलन समारोह फूलों की होली रही , जहां पर दिव्यांग ढोलक , झाल , हरमुनियम , करताल , आदि बजा रहे थे वहीं पर होली के गीतों पर किन्नर अपने नृत्य से विभिन्न तरह की प्रस्तुतियां दे रही थी !
समाज के कई लोगों ने किन्नर और दिव्यांगों के उत्साह को देखकर काफी सराहना की , जहां किन्नर दिव्यांगों के गालों पर अभी लगा रही थी वहीं पर दिव्यांग सभी को गुलाल लगाकर,फूलों से अभी होली मे अपनी खुशियां व्यक्त कर रहे थे , वहीं पर दिव्यांगों ने एक साथ मिलकर प्रस्तुतियां देकर समाज में एक नया संदेश दिया , होली सबके लिए है !
आयोजकों ने बताया दिव्यांग है तो क्या हुआ? किन्नर है तो क्या हुआ ? एक अंग है समाज का ? हमें भी होली में रंगने का , घूलने का , मिलने का और खुशी व्यक्त करने का अधिकार है !
यह आयोजन :- कौशल्या फाउंडेशन , ब्रेड , किन्नर अधिकार मंच , पवन , बिहार विकलांग अधिकार मंच , सेवा केंद्र झुनाठी के संयुक्त तत्वाधान में हुई !
आयोजक में श्री भरत कौशिक , धनंजय कुमार , राकेश कुमार , कौशलेंद्र झा , राकेश सिन्हा , डिंपल जैसमिन की प्रमुख भूमिका रही !
नृत्य करने वाली किन्नर में मानसी , सुमन मित्रा , रागनी , रानी , हन्नी , गौरी , पूजा आदि , दिव्यांगता के कलाकार मे दृष्टिबाधित सर्वजीत कुमार भाटिया , नवीन कुमार झा , सोनाली कुमारी , सीताराम पटियाला , आलोक कुमार , नीतेश कुमार, अनील कुमार,डॉ नवल किशोर शर्मा इत्यादि की प्रमुख भूमिका रही ।

0 टिप्पणियाँ