बिहार में अब लड़कियों के स्कूल कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बताया कि अब राज्य में गर्ल्स स्कूल और महिला कॉलेज नहीं खोले जाएंगे। सरकार राज्य में को- ऐड एजुकेशन को बढ़ावा देने जा रही है ऐसे में लड़कियों के लिए अलग से स्कूल नहीं खोले जाएंगे। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी मंगलवार को विधानसभा में कटोरिया की विधायक डा निक्की हेम्ब्रम व नरकटियागंज की विधायक रश्मि वर्मा के तारांकित प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
नए कॉलेज खुलेंगे लेकिन महिला कॉलेज नहीं खुलेंगे
बता दें कि डा हेम्ब्रम ने कटोरिया प्रखंड के मोथावाडी एवं जयपुर पंचायत में बालिका उच्च विद्यालय की स्थापित करने पर सरकार से मांग कर रही थी। उधर रश्मि वर्मा ने नरकटियागंज में महिला विद्यालय की स्थापना करने की मांग सरकार से की। हालांकि शिक्षा मंत्री ने स्वीकार किया कि वहां पर पूर्व से स्थापित महाविद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है तो एक नया महाविद्यालय खोलने पर सरकार विचार कर सकती है। लेकिन महिलाओं के लिए अलग से कॉलेज न खुलेंगे
राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है ऐसे में उन्हें अलग करके उन्हें कमतर नहीं आंका जा सकता। अतः अब राज्य में केवल कोएड कॉलेज और स्कूल ही खुलेंगे।

0 टिप्पणियाँ