Header Ads Widget

Responsive Advertisement

फिर से स्थगित हुई 67वीं बीपीएससी की परीक्षा। जानिए! अब कब होगी परीक्षा।

पहले ही दोबारा स्थगित हो चुकी बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को फिर से स्थगित कर दिया गया। यह परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को आयोजित होनी थी लेकिन उसी दिन जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा आयोजित होने की वजह से स्थगित किया गया है। पहले भी 23 जनवरी को परीक्षा आयोजित होनी थी जिसे स्थगित कर 30 अप्रैल को आयोजित करने की योजना थी।



7 मई को आयोजित होगी परीक्षा



बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा भी 30 अप्रैल को होनी है। इसके लिए परीक्षा केंद्र को लेकर परेशानी हो रही थी। एक ही दिन दो बड़ी परीक्षा की वजह से 67वीं पीटी की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 7 मई को आयोजित की जाएगी। बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है।


कई बार बढ़ाई गई है सीटों की संख्या



बता दें कि 67 वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए समय-समय पर कई बार सीटों की संख्या बढ़ाई गई है। 67वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के जरिए 802 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में चयन प्रीलिम्स परीक्षा (पीटी), मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के द्वारा होगा। पीटी परीक्षा दो घंटे की होगी। इसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ