मसौढ़ी प्रखंड के छोटकी मसौढ़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में टीचर बच्चों को देते हैं समय से पहले छुट्टी। गांव वाले शिक्षकों की नौटंकी देखते देखते परेशान हो गए आखिरकार मसौढ़ी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रासबिहरी दुबे को फोन लगाकर गुरुवार को इसकी शिकायत कर दी।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जब स्कूल समय से पहले बंद होने की सूचना मिली तो वह स्कूल पहुंच गए और स्कूल को समय से पहले 2:00 बजे बंद पाया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्कूल का समय 9:00 से 4:00 बजे तक का है। स्कूल के बच्चे इधर उधर भटक रहे थे।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने फोन से विद्यालय के प्रभारी से बात की तो प्रभारी ने कहा कि सर मैं छुट्टी पर हूं। उतनी ही देर में और शिक्षकों को भनक लग गई के स्कूल समय से पहले बंद होने की सूचना अधिकारी को मिल गई है। दौड़े दौड़े शिक्षक स्कूल पहुंचने लगे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि हमेशा यह स्कूल कभी 12:00 बजे कभी 1:00 बजे शिक्षक बंद करके चले जाते हैं। जिससे स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि स्कूल समय से पहले बंद हो गया है।
सूचना पाकर मैं यहां 2:00 बजे पहुंचा और स्कूल को बंद पाया ।प्रधानाध्यापक को फोन लगाकर पूछा तो उसने कहा कि मैं छुट्टी पर हूं आज पांचवी और आठवीं की परीक्षा थी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि इस पर मै स्पष्टीकरण निकाल रहा हूं की अन्य शिक्षक किस परिस्थिति में विद्यालय को छोड़ दिए इस पर वह जवाब देंगे उसके बाद मैं आगे की कार्रवाई करूंगा।
स्थानीय लोगों ने इस विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने की सरकार से मांग की है।

0 टिप्पणियाँ