Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार में जल्द बनेंगे जलमार्ग, सड़कमार्ग और रेलमार्ग के जंक्शन

बिहार में जल्द जलमार्ग, सड़कमार्ग और रेलमार्ग के साझा जंक्शन बनेंगे। यातायात के एक तरीके से दूसरे में बिना किसी परेशानी के शिफ्ट किए हो सकेंगे। जलमार्ग से जहाज पर लदकर आने वाले माल को भी वहीं से रेल या सड़क का कनेक्टेड रूट मिल जाएगा। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की एजेंसियां मिलकर इसकी संभावना तलाश रही हैं।



पीएम गति शक्ति योजना के तहत मल्टी मोडल कनेक्टिविटी का हब बनाने का प्रस्ताव मांगा गया है। इसके तहत भारत सरकार और राज्यों की परियोजनाओं को जमीनी और कागजी स्तर पर कनेक्ट करना है। इसका मकसद उत्पाद के साधनों को तेज गति से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाकर अर्थव्यवस्था में तेजी लाना है।लोगों के आवागमन के समय को भी कम करना है। इसी तरह केंद्र सरकार और राज्य सरकारों को भी एक प्लेटफॉर्म पर लाकर इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं की गति तेज करनी है।




इन शहरों में है संभव


बिहार में मल्टी मोडल कनेक्टिविटी हब को विकसित करना पटना, भागलपुर, हाजीपुर, कटिहार और बक्सर में संभव है। इन स्थानों पर संभावना तलाशी भी जा रही है। इन स्थानों पर जलमार्ग, सड़क मार्ग और रेलमार्ग को आसानी से एक स्थान पर जोड़ा जा सकता है। इनके इर्द-गिर्द लॉजिस्टिक हब विकसित करने से स्थानीय स्तर पर औद्योगिक विकास भी हो सकता है। बड़े शहरों के अलावा ऐसे छोटे-छोटे ठिकानों की भी इस मकसद से परख की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ