Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार के दोनों डिप्टी सीएम हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना संक्रमण के साए में बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक से पहले दोनों उप मुख्यमंत्रियों समेत छह मंत्री पॉजिटिव पाए गए। उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद और रेनू देवी ने अपने संक्रमण की जानकारी ट्वीट कर दी है। दोनों के अलावा भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार की आर टी पीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन की एंटीजन टेस्ट भी पॉजिटिव आई है। 



संक्रमित में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी शामिल है। राज्य कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सभी मंत्रियों की जांच कराई गई थी। टीम ने सभी मंत्रियों के सैंपल लिए थे। सुबह बैठक शुरू होने से पहले 11 बजे सब की रिपोर्ट आई। पटना से बाहर होने के वजह से जिनकी सैंपल नहीं लिए गए थे। वे बैठक में ऑनलाइन जुडे़। अशोक चौधरी ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे जांच करा ले। सावधानी बरतें। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मेरी  रिपोर्ट नेगेटिव थी। इसलिए मैंने कैबिनेट की बैठक में शारीरिक रूप हिस्सा लिया। जो पॉजिटिव निकले हैं। वह वर्चुअली बैठक में जुड़े।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ