पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आज कि सुबह से बंद हो गया। राज्य सरकार ने कोरोना का पूरे देश संक्रमण के कारण 21 जनवरी तक पब्लिक स्थानों को बंद करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के निर्णय को महावीर मंदिर प्रबंधन पूर्ण रूप से पालन करेगा। इस दौरान मंदिर के पुजारी निर्धारित समय के अनुसार आरती और भोग संपन्न करेंगे। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि जिन भक्तों ने उक्त अवधि के लिए रुद्राभिषेक सहित अन्य कर्मकांडों के लिए बुकिंग कराई है। वे जमा की गई राशि पर मंदिर के काउंटर से वापस ले सकते हैं।
ऑनलाइन दर्शन की सुविधा
आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि जिओ टीवी पर महावीर मंदिर का सीधा प्रसारण सुबह पट खुलने से रात्रि पट बंद होने तक किया जाता है। तो भक्त मंदिर बंद रहने के दौरान में हनुमान जी का दर्शन करना चाहते हैं। जियो टीवी पर लाइव दर्शन कर सकते हैं। पटना का महावीर मंदिर उत्तर भारत का पहला मंदिर है। जिसका दिनभर जिओ टीवी पर लाइव प्रसारण किया जाता है।

0 टिप्पणियाँ