Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर जी साहिब प्रकाश पर्व की मेजवानी को है तैयार

 2017 में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मनाए गए दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 350a प्रकाश पर्व की यादें दुनिया भर के लोगों की समितियों में जीवंत है। एक बार फिर दशमेश गुरु के 355वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने की तैयारी है। सात आठ और 9 जनवरी को होने वाले जन्मोत्सव में देश-विदेश से पटना साहिब आने वाले सिख श्रद्धालुओं का कमेटी और राज्य सरकार फिर जी आया नु कहकर स्वागत करने को तैयार है। 


आकर्षण का केंद्र विकास कार्य



इस बार पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। विश्व के दूसरे बड़े तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का रूप बदला नजर आएगा। गुरुद्वारा परिसर में हुए विकास कार्यों में बड़े दरबार, हॉल का निर्माण, आधुनिक रसोईघर, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए परिसर के चारों ओर बने 350 कमरे, प्रवेश द्वार के समीप बना आकर्षक मेहराब, भूमिगत पार्किंग आदि शामिल है।


350वें प्रकाश पर्व के शुकराना की याद दिला रहा प्रकाश पुंज


दीदारगंज स्थित बाजार समिति के समीप और गुरु का बाग से सटा 54 करोड ऊपर से निर्मित प्रकाश पुंज आकर्षण का केंद्र बना है। 350वें प्रकाश पर्व के सफल आयोजन के बाद हुए शुकराना समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी नींव रखी थी। अब यह प्रकाश केंद्र उद्घाटन के लिए तैयार है।



तख्त साहिब और बड़ी संगत को जोड़ता गंगा पथ


भद्र घाट से लेकर कंगन घाट तक गंगा किनारे नवनिर्मित गंगा पथ 355वें प्रकाश पर्व पर बेहद खास होगा। 3 किलोमीटर से अधिक लंबे इस मार्ग ने राहगीरों के लिए रास्ता आसान कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ