Header Ads Widget

Responsive Advertisement

घने कोहरे ने लगाया ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक

सर्दियां शुरू होते ही कोहरा घना हो जाता है। और घना कोहरा शुरू होते ही ट्रेनों का परिचालन लड़खड़ाने लगता है। नई दिल्ली ही नहीं लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनें अपने गंतव्य तक पहुंचने में घंटों का विलंब लगाती है। इसमें राजधानी एक्सप्रेस जैसे प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल है। सबसे अधिक परेशानी पटना से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को लेकर हो रही है।



पटना से निर्धारित समय पर चलने वाली राजधानी और संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस जैसे ट्रेनें 4-4 घंटे लेट पहुंच रही है। दिल्ली से पटना आने में कानपुर से डीडीयू के बीच तो पटना से दिल्ली जाने में इलाहाबाद से दिल्ली के बीच ट्रेन कोहरे की चपेट में आ रही है।



तो वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली से आने वाली 20802 मगध एक्सप्रेस लगातार घंटों विलंब से आ रही है। इसके चलते पटना से हटिया जाने वाली ट्रेन रात 9 बजे के बजाय रात 12 बजे के बाद ही हटिया के लिए रवाना हो रही है। ऐसे में पटना से रांची जाने वाले यात्रियों को घंटों भीसन ठंड में परेशान होना पड़ रहा है। देर रात तक प्लेटफार्म पर आकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनों के रद्द और देरी होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



कौन-कौन सी ट्रेनें हैं लेट

12310 राजधानी एक्सप्रेस

12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 

12424 गुवाहाटी राजधानी 

12995 संघमित्रा एक्सप्रेस 

12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 

12335 विभूति एक्सप्रेस 

20802 मगध एक्सप्रेस

15483 महानंदा एक्सप्रेस 

12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 

12505 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 

12488 सीमांचल एक्सप्रेस 

12141 एलटीटी एक्सप्रेस 

12 149 पुणे एक्सप्रेस 

12370 कुंभ एक्सप्रेस 

13006 पंजाब मेल 

12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ