Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नालंदा के डीएम तबादले के बाद शालीनता से बैग उठाया और निकल गए ट्रेन से पटना

नालंदा के 37वें डीएम रहे योगेंद्र सिंह रविवार को बिना तामझाम अलविदा कह चले। उन्हें समस्तीपुर की कमान दी गई है। डीएम ने फेयरवेल पार्टी को भी शालीनता से मना कर दिया। हाथ में ट्रॉली बैग और बॉडीगार्ड को नए डीएम के साथ रहने की नसीहत देकर स्टेशन रवाना हो गए।



 आम पब्लिक की तरह लाइन में लगकर ट्रेन का टिकट लिया। श्रमजीवी में बैठकर पटना निकल गए। शहर को अलविदा कहने से पहले डीएम ने नगर आयुक्त तरनजोत सिंह को प्रभार दिया। डीडीसी को सरकारी सिम दे दिया। नए पदस्थापना वाले जिले समस्तीपुर के लिए निकल पड़े।



\]योगेंद्र सिंह 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। सबसे पहले पटना सिटी के एसडीओ बने थे। बेतिया के उप विकास आयुक्त और शेखपुरा के जिलाधिकारी भी रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के रहने वाले योगेंद्र सिंह की पहचान तेज तर्रार अधिकारी के रूप में रही है। 35 महीने तक नालंदा के डीएम भी रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ