सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 6 जनवरी तक 9वी और 11वीं के पंजीयन कराने की अवधि बढ़ा दी है. पहले इसके लिए 30 दिसंबर तक की अवधि निर्धारित की गई थी. इस वर्ष परीक्षार्थियों को ऑनलाइन पंजीयन कराना है। कई परीक्षार्थियों ने पंजीयन की अवधि बढ़ाने का अनुरोध सीबीएसई से किया था। सीबीएसई पाटलिपुत्र सहोदय के पूर्व कोषाध्यक्ष एके नाग का कहना है कि बोर्ड के निर्णय से विद्यार्थियों को काफी सुविधा होगी। 6 जनवरी के बाद फॉर्म भरने पर छात्रों को विलंब शुल्क देना होगा।
15 दिसंबर से जारी है पंजीयन
9वीं और 11वीं के छात्र छात्राओं के पंजीयन के लिए 15 दिसंबर से जारी है। कोरोना संक्रमण और तकनीकी परेशानी के कारण पंजीयन में कई जगहों पर बाधा आ रही है। अगले 4 दिनों में पंजीयन का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है।
2 हजार विलंब शुल्क देना होगा
इस वर्ष 9वी और 11वीं के छात्र छात्राओं के लिए विलंब शुल्क 2 हजार निर्धारित है. वैसे पंजीयन शुल्क मात्र 300 है। लेकिन अधिकतर स्कूल 1 हजार से लेकर 2 हजार तक पंजीयन शुल्क ले रहे हैं।
एसोसिएशन ने की थी मांग
पंजीयन में आ रही तकनीकी परेशानी के कारण बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने सीबीएसई से पंजीयन की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। संगठन के अध्यक्ष डॉ डीके सिंह और उपाध्यक्ष डॉक्टर एम एस सोहेल ने कहा कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में स्कूल पंजीयन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कोरोना कारण भी कई बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

0 टिप्पणियाँ