Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अनजान नंबर के द्वारा इंश्योरेंस एजेंट हुआ सेक्सटॉर्शन का शिकार, धमकी देकर मांगा 50 हजार

अनजान नंबर से आए व्हाट्सएप या किसी अन्य चैटिंग ऐप पर वीडियो कॉल आती है। तो सावधान हो जाएं। अनदेखी करने पर सेक्सटॉर्शन के शिकार हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला दानापुर का है जहां इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट इसके शिकार हो गए हैं। सेक्सटॉर्शन करने वाले गिरोह की महिला ने इंश्योरेंस लेने के नाम पर व्हाट्सएप नंबर दिया और ऑनलाइन वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर इसे इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। अब गिरोह के अन्य शातिर इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट को ब्लैकमेल कर रहे हैं और 50 हजार की मांग कर रहे हैं। लगातार आ रहे फोन कॉल से परेशान होकर पीड़ित साइबर क्राइम सेल में इसकी लिखित शिकायत दर्ज की है।



50 हजार के लिए भेजा अकाउंट नंबर



गिरोह ने पीड़ित को 50 हजार भेजने के लिए बैंक अकाउंट नंबर भी दिया है। पीड़ित इस अकाउंट नंबर के बारे में भी साइबर सेल को जानकारी दी है। पीड़ित की माने तो एक लड़की ने इंश्योरेंस एजेंट से सारा डिटेल ले लिया फिर बताया कि वह 5 लाख का इंश्योरेंस कराना चाहती है। दोनों ने एक दूसरे को व्हाट्सएप नंबर शेयर किया। अगले दिन सुबह वीडियो कॉल आया। जैसे ही एजेंट ने इस लड़की का वीडियो कॉल रिसीव किया। जब तक कुछ समझ पाता उससे पहले ही उस लड़की ने स्क्रीनशॉट ले लिया।


न्यूड फोटो देख दंग रह गया एजेंट



लड़की ने एजेंट के व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो का स्क्रीनशॉट भेज दिया। मैसेज कर उससे रुपयों की मांग की गई। नहीं तो फेसबुक सहित अन्य जगह पर वायरल करने की धमकी देने लगी।  साथ ही कहा कि रुपए नहीं मिलने पर वह साइबर सेल में इसकी शिकायत करेगी। कुछ देर बाद लड़की के नंबर से ही एक युवक को फोन करने लगा। उसने बताया कि एक लड़की ने अपने आप के खिलाफ शिकायत की है। इसके बाद से एजेंट डर गया और मोबाइल बंद कर दिया।


अनजान नंबर के वीडियो कॉल से रहें सतर्क



पूर्व में भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। कई डॉक्टर और सरकारी कर्मी इसके शिकार हो चुके हैं। शास्त्री नगर थाने में इस तरह के तीन चार मामले आ चुके हैं। तो वहीं आर्थिक अपराध इकाई की साइबर सेल भी अनजान नंबर की वीडियो कॉल से सतर्क रहने की सलाह दे चुका है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि साइबर अपराध में सक्रीय महिलाओं द्वारा ऑनलाइन वीडियो कॉल के माध्यम से, अश्लील वीडियो बनाकर यूजर से पैसा ऐंठने के लिए ब्लैकमेल करना सेक्सटॉर्शन कहलाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ