बिहार के लगभग सभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। अगले दो दिनों तक स्थिति में सुधार होने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही। मौसम विभाग ने राज्य भर में 7 जनवरी तक कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न केवल अधिकतम बल्कि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहने के आसार है। पटना का न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 पर आ गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने के साथ साथ पछुआ हवा का प्रभाव जारी रहा। इससे अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। पटना और गया में घना कोहरा और दृश्यता मात्र 50 मीटर रही। पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे रहा। जबकि मंगलवार की तुलना में 3 डिग्री कम 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
तो वही 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर जिले का पूसा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 9 से 10 तो अधिकतम में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को कोल्ड डे के जैसी स्थिति बनी रही। दिनभर ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे।

0 टिप्पणियाँ