Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार में कल से 15 वर्ष वालों का, शुरू होगा टीकाकरण अभियान

 सरकार ने शनिवार को नववर्ष पर 15 वर्ष के ऊपर की आयु वालों के लिए कोरोना टीकाकरण का निबंधन पोर्टल खोल दिया है। 15 से 18 वर्ष उम्र के बीच वाले युवा व टीकाकरण के लिए ऑनलाइन निबंधन कराकर टाइम स्लॉट बुक कर सकते हैं।

सरकार के इस पहल के बाद बिहार के 83 लाख से अधिक किशोर और किशोरियों को मनचाहे टीकाकरण केंद्र और मनचाहे दिन को टीकाकरण कराने का टाइम स्लॉट आवंटित किया जा रहा है। पहले दिन टीके के लिए रजिस्ट्रेशन को लेकर किशोरों में उत्साह देखा गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को 11 बजे दिन में ही सोमवार के लिए सब स्लाट फुल हो चुके थे। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3 जनवरी को 15 वर्ष से ऊपर के लोगों के टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलाधिकारियों, सिविल सर्जनों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 15 से 18 वर्ष के उम्र वाले किशोर किशोरियों का सोमवार से टीकाकरण किया जाएगा। विभाग द्वारा किशोर किशोरियों को यह विकल्प दिया गया है कि वह कोविंद पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करा ले।

अगर कोई किशोर किशोरी अपना ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा सकता। तो वे 3 जनवरी से टीकाकरण के लिए निर्धारित सेंटर पर पहुंचकर टीकाकरण करा सकते हैं। इस आयु के लोगों का टीकाकरण हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्कूलों में किया जाएगा। जिलों को यह भी निर्देश दिया गया है कि 15 से 18 वर्ष के लोगों को सिर्फ कोवैक्सीन डोज दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह वैक्सीन सभी जिलों में भेज दी गई है।


कैसे करें टीकाकरण के लिए पंजीकरण


भारत सरकार द्वारा तैयार कोविन पोर्टल पर राज्य का कोई भी किशोर या किशोरी टीकाकरण के लिए पंजीकरण करा सकता है। कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल से पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके लिए पहले पोर्टल को ऑनलाइन करना है। उसके बाद अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना है। 




मोबाइल नंबर को दर्ज करने के बाद ओटीपी जनरेट करना है। उसके बाद उम्र संबंधी दस्तावेज को दर्ज करना होगा। फिर लाभार्थी अपने टीकाकरण सेंटर और टाइम स्लॉट को बुक कर सकता है। टाइम स्लॉट बुक करने से लाभार्थी को निर्धारित समय आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर वे टीका ले सकते हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ