आगामी 10 जनवरी से इंटर की प्रायोगिक परीक्षा होगी। परीक्षा 20 जनवरी तक चलेगी। इसको लेकर बोर्ड की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।
बिहार बोर्ड की ओर से इंटर की प्रायोगिक परीक्षा छात्र अपने स्कूल में ही देंगे। लेकिन इसके लिए परीक्षा सामग्री बोर्ड की ओर से भेजी जाएगी। स्कूलों के प्राचार्य को परीक्षा के केन्द्राधीक्षक बनाया गया है।
प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य
सभी परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। जो परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। प्रायोगिक परीक्षा का रिजल्ट भी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में शामिल किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ