Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आशिक ने पति को बंधक बना किया उसकी पत्नी से शादी

 बेंगलुरु में डिलीवरी बॉय का काम कर रहे एक युवक की पत्नी ने अपने प्रेमी से शादी रचा ली। उसने प्रेमी की मदद से पति का वीडियो बनवाया। जिसमें पति कह रहा है कि वह स्वेच्छा से अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब मामले की पड़ताल की गई। तो हकीकत कुछ और ही निकली।



पति विकास दास का आरोप है कि कई हथियारबंद गुर्गों ने उसे निशाने पर ले रखा था। इस कारण उसे वही सब कहना पड़ा जो से करवाया गया। घटना 26 दिसंबर को बेंगलूर में हुई। विकास का कहना है कि वह पहले सिक्योरिटी एजेंसी में काम करता था। उसकी शादी 2 साल पूर्व जमुई जिले के एक गांव में हुई थी। 



शादी के बाद वह अपनी पत्नी को बेंगलुरु ले गया। लड़की का परिवार बेंगलुरु में ही रहता था। वहां वह अपनी मां के साथ दूसरी कंपनी में काम करने जाती थी। कोरोना काल में सिक्योरिटी एजेंसी बंद होने के बाद, विकास डिलीवरी ब्वॉय का काम करने लगा। 


इधर निधि अपनी कंपनी में जमुई जिले के ही झाझा प्रखंड के जमुकावर गांव के सचिन कुमार के संपर्क में आई। दोनों के बीच अंतरंग रिश्ते बन गए। दोनों का फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। विकास ने निधि से पूछताछ की। तो अपने दोस्तों के साथ विकास के पास पहुंचा। उसने विकास को बंधक बना लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ