दियारा, पहाड़ी और सुदूर दुर्गम क्षेत्रों में शराब के अवैध निर्माण को ड्रोन से निगरानी की जाएगी। ड्रोन में लगे कैमरे से छिपकर चलाई जा रही देसी शराब की भट्टियों का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया जाएगा।
शनिवार को पटना में इसका ट्रायल किया गया। मध निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अनुसार दीघा घाट पर जेपी सेतु से पश्चिम गंगा नदी के किनारे शनिवार दोपहर 2 बजे इसका ट्रायल हुआ।
ट्रायल सफल होने के बाद राज्य के कई जिलों में ड्रोन की मदद से निगरानी का काम शुरू होगा। ड्रोन की मदद से बड़े इलाकों को जांच कर पता लगाया जाएगा। कि कहीं इलाके में शराब को अवैध भर्तियां तो नहीं चलाई जा रही। ड्रोन की मदद से नाव परिचालन पर भी नजर रखी जा सकेगी।
मध निषेध विभाग को मिले 5 अवर निबंधक
मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग को पांच नए अवर निरीक्षक या संयुक्त अवर नियंत्रक मिलें हैं। बीपीएससी की 65 वीं संयुक्त परीक्षा से नियुक्त चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों का सत्यापन 7 जनवरी को सुबह 11 बजे से विभागीय सभागार में किया जाएगा। इसके अलावा 60 वीं सेवा समिति से चयनित 2 और 63 वीं सेवा से चयनित दो सहित कुल 4 अभ्यर्थियों को अभ्यर्थी समाप्त कर दी जाएगी।

0 टिप्पणियाँ