Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिना मास्क के महावीर मंदिर में श्रद्धालु नहीं कर सकेंगे दर्शन

 नव वर्ष मंगलमय हो इसके लिए पहले दिन आराध्य के दर्शनों के लिए मंदिरों में लोग हाजिरी लगाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों में भी गाइडलाइन का सख्ती से पालन होगा। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं को बिना मास्क के प्रवेश नहीं मिलेगा। शारीरिक दूरी का भी पालन करना होगा। महावीर मंदिर का द्वार सुबह 5 बजे मंगल आरती के बाद खुलेगा और रात 11 बजे बंद होगा। मंदिर की ओर से नववर्ष को लेकर लगभग 11 हजार किलो नैवेद्यम प्रसाद बनाने की तैयारी की जा रही है।



अयोध्या से आएंगे साधु संत


महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अयोध्या धाम से नववर्ष को लेकर साधु संतों का आगमन होगा। भगवान की आरती मंगल करेंगे। आचार्य ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए मंदिर की ओर से सैनिटाइजर मशीन लगाई गई है। मंदिर में भगवान के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु ज्यादा देर तक परिसर में नहीं रहेंगे। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि पिछले वर्ष लगभग 2 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किया था।



नववर्ष को लेकर नैवेद्यम की तैयारी


नववर्ष को लेकर महावीर मंदिर की ओर से लगभग 11 हजार किलो नैवेद्यम बनाने की तैयारी हो रही है। नैवेद्यम के प्रबंधक शेषाद्री ने बताया कि पिछले वर्ष लगभग साढ़े 10 हजार किलो नैवेद्यम बनाए गए थे। नैवेद्यम की बिक्री के लिए परिसर में बने सभी काउंटर खुले रहेंगे। ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो।



इस्कॉन मंदिर में सुबह 8 बजे से कीर्तन


नव वर्ष के पहले दिन इस्कॉन मंदिर में सुबह 8 से लेकर पूरे दिन भजन कीर्तन का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालु भाग लेंगे। इस्कान मंदिर पटना के प्रमुख श्री  कृष्ण कृपा दास ने बताया कि कीर्तन का नेतृत्व विजय कृष्ण दास, स्वर्ण दास करेंगे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को कोरोना का पालन करना होगा बिना मास्क का प्रवेश वर्जित होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ