बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या से डराने वाले रफ्तार से बढ़ने लगी है। बुधवार को पूरे बिहार में 77 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 215 हो गई है। चिंता की बात यह है कि रिकवरी रेट में भी दूसरी बार गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट घटकर 98.31% रह गया है। बुधवार को संक्रमण के कुल 1 लाख 59 हजार 661 सैंपल की जांच की गई। टीकाकरण अभियान के दौरान बुधवार को प्रदेश में 3 लाख 57 हजार से अधिक लोगों को टीका दिया गया। जिन जिलों में कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। उनमें औरंगाबाद में एक, दरभंगा में 1, गया में 29, जहानाबाद में चार किशनगंज में एक मुजफ्फरपुर में दो, नालंदा में तीन, पटना में 26, समस्तीपुर में तीन, सीतामढ़ी में एक, सिवान में एक, सुपौल में दो, वैशाली में एक, पश्चिम चंपारण में एक और अन्य राज्य का एक संक्रमित शामिल है।
कई जिलों से आई अलग-अलग रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग ने 77 संक्रमितों की पुष्टि की है। लेकिन कई जिलों से आई रिपोर्टों के अनुसार यह संख्या और अधिक हो सकती है।
बुधवार को गया जिले में 6 महिलाओं समेत 50 लोगों की पॉजिटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट की खबर आई। मंगलवार को 19 संक्रमित मिले। जिले भर से इस दिसंबर में 102 पॉजिटिव की पहचान हो चुकी है। इसके मुख्यालय स्तर पर पुष्टि होना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने गया में 29 संक्रमण की पुष्टि की।

0 टिप्पणियाँ