Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार में सरकारी नौकरी करने वाले युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है।

  दरअसल नए साल में बिहार के अलग-अलग विभागों में बंपर वैकेंसी निकलने वाली है। ऐसे में आने वाले साल 2022 में सरकार नौकरियों की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देगी। दरअसल बिहार में 17 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति होनी है। 


बता दें कि इनमें से कई पद ऐसे हैं जिनकी परीक्षा और काउंसलिंग तो हो चुकी है। लेकिन अंतिम रिजल्ट अभी भी नहीं निकला है। वहीं इसके अलावा कई नए पदों पर वैकेंसी निकलने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के अलग-अलग सरकारी विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन निकाले जाएंगे।


 जिसके अंतर्गत बिहार लोक सेवा यानी बीपीएससी, बिहार कर्मचारी चयन आयोग की बीएसएससी और बिहार तकनीकी सेवा आयोग यानी कि बीटीएससी शामिल है। इन दिनों संस्थाओं के द्वारा ही बिहार में 17 हजार से अधिक पदों को भरा जाने वाला है। बताया जाता है कि 17 हजार पदों में करीब 73 सौ पद ऐसे हैं जिनका सिर्फ फाइनल रिजल्ट आना आना बाकी है। तो वहीं इसके अलावा 51 सौ पदों के लिए विज्ञापन की निकल चुकी चुके हैं। 


हालांकि इसके लिए अभी परीक्षा या काउंसलिंग नहीं ली गई है। जबकि करीब 5 हजार पदों के लिए नए साल में विज्ञापन निकाला जाएगा। अभी विज्ञापन का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि बिहार तकनीकी सेवा आयोग बीटीएससी इस वर्ष की शुरुआत में ही जेई नियुक्ति के लिए काउंसलिंग कर ली है तो वही रिजल्ट तैयार भी हो गया लेकिन कोर्ट में मामला लंबित होने से फाइनल रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। और संभवत नए साल में इसका रिजल्ट भी निकाल दिया जाएगा। इसके तहत अलग-अलग विभागों में लगभग 63 सौ सिविल इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति होने वाली है। 


इसके अलावा मत्स्य प्रसार मध्य प्रदेश अधिकारी की काउंसलिंग भी 16 से 20 दिसंबर के बीच हो चुकी है। वहीं 20 सितंबर तक मत्स्य विकास अधिकारी की कंपनी का आयोजन किया जा रहा है। जो 24 दिसंबर तक चलने वाला है इससे पहले 10 से 16 दिसंबर तक आप्थाल्मिक असिस्टेंट की नियुक्ति के लिए भी काउंसलिंग हो चुकी है। इन सभी का रिजल्ट अगले साल जारी किया जाएगा। वहीं पर करीब 4 हजार आयुष डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने विज्ञापन निकाला है। बिहार लोक सेवा आयोग यानी कि बीपीएससी के द्वारा 67 वीं संयुक्त परीक्षा अगले वर्ष फरवरी या उसके बाद होगी। इसके द्वारा 794 पदों पर नियुक्ति होनी है। इसके साथ ही जूनियर इंजीनियर पर नियुक्त इंजीनियर की परीक्षा भी अगले वर्ष 26 और 27 मार्च को होगी। 27 वीं संयुक्त परीक्षा का विज्ञापन भी अगले साल 2022 में ही निकलेगा। बता दें कि बीपीएससी से द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा के विज्ञापन अगले वर्ष जनवरी में निकाला जाएगा।


 इसमें 3 हजार रिक्तियां आने की संभावना है। जिसमें लगभग डेढ़ हजार की सूचना आयोग को मिल चुकी है। तृतीय स्नातक स्तरीय परीक्षा का विज्ञापन भी अगले वर्ष की शुरुआत में ही आने वाला है। इसमें भी लगभग 2 हजार रहने की संभावना है। जिनमें से लगभग डेढ़ हजार रिक्तियां आयोग के पास पहुंच चुकी है। कुल मिलाकर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। सरकार द्वारा पदों को भरने की बात कही जा रही है लेकिन कोई नई बात नहीं है। लगातार बिहार सरकार के द्वारा प्रयास के बावजूद भी लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। तो वहीं दूसरी और पढ़े-लिखे युवा भी बेकार और बेरोजगार होकर घूम रहे हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि नए साल के शुरुआत में बिहार सरकार इन पदों को भर कर क्या वाकई में बिहार के युवाओं को नया साल का तोहफा देने वाली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ