Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पटना में मिला कोरोना का पहला ओमीक्रोन संक्रमित व्यक्ति

 बिहार में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने दस्तक दे दी है। राज्य का पहला ओमीक्रोन संक्रमित व्यक्ति पटना में पाया गया। आयकर चौराहा और किदवईपुरी के बीच स्थित आईएएस कॉलोनी का निवासी बताया गया है। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ओमीक्रोन का पहला संक्रमित पटना में पाया गया है। संक्रमित व्यक्ति के भाई विदेश से दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में जांच के दौरान संक्रमित पाए गए थे। ऐसे में संबंधित व्यक्ति को दिल्ली में ही रोक दिया गया और इलाज शुरू हुआ। पटना में पाए गए संक्रमित अपने भाई को रिसीव करने दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे। कांटेक्ट टेरेसिंग के दौरान उसकी पहचान की गई। इसके बाद rt-pcr जांच में वह संक्रमित पाए गए। इसके बाद उनका जिनोम सीक्वेंसिंग कराया गया। जिसके बाद ओमीक्रोन संक्रमित होने की पुष्टि हुई। संजय सिंह ने कहा कि ओमीक्रोन संक्रमित पाए जाने के बाद लोगों को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। हर व्यक्ति को कोविड-19 का गाइडलाइन के अनुसार मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी सहित भीड़ से बचने की आवश्यकता है।



प्रदेश में जेनेटिक सीक्वेंसिंग नहीं होने से परेशानी


प्रदेश में जेनेटिक सीक्वेंसिंग सुविधा नहीं होने से अभी दिल्ली स्थित एनसीडी केंद्र सैंपल भेजा जाता है। जहां 10 से 15 दिन बाद रिपोर्ट आती है। स्वास्थ्य विभाग हर दिन पॉजिटिव आने वालों के नमूने जेनेटिक सीक्वेंसिंग के लिए डब्ल्यूएचओ को देता है। शुरुआती भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आई लेकिन उसमें ओमीक्रोन नहीं मिला था। 25 दिनों में भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आज तक नहीं आई है। जबकि संक्रमित लोग कई अन्य को बीमार करने के ठीक भी हो चुके हैं। कई रोगियों में कुछ लक्षण भी बदले थे। 30% पीड़ितों में तो कोई लक्षण ही नहीं दिख रहा था।



आईजीआईएमएस में होगी जेनेटिक सीक्वेंसिंग


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार जनवरी के प्रथम सप्ताह में आईजीआईएमएस में जेनेटिक सीक्वेंसिंग शुरू हो सकती है। इसके बाद हर नमूने की रिपोर्ट 8 दिन में आने से पता चल सकेगा कि संबंधित केस किस वैरीअंट से संक्रमित है। केंद्रीय टीम ने ओमीकोन के गंभीर रोगियों के लिए आईसीयू और अलग वार्ड में रखने का निर्देश दिया है। इसके बाद जांच में आईजीआईएमएस देश का आठवां संस्थान बन जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ