जीएसटी नेटवर्क से नहीं जुड़े छोटे ढाबे या रेस्टोरेंट का खाना जोमैटो, स्वीगी या दूसरे फूड एग्रीगेटर मंगवाना 1 जनवरी से महंगा पड़ेगा। क्योंकि 1 जनवरी से इस प्रकार के ढाबे से खाना मंगवाने पर भी फूड एग्रीगेटर ग्राहकों से 5% जीएसटी वसूलेंगे।
हालांकि जो रेस्तरां जीएसटी नेटवर्क से जुड़े हैं और पहले से खाने पर जीएसटी वसूलते हैं। उन रेस्टरां से फूड एग्रीगेटर से खाना मंगवाने पर एक जनवरी से रेस्टरां की जगह फूड एग्रीगेटर 5% जीएसटी वसूल लेंगे।
तो वहीं एक जनवरी से ओला, उबर से ऑटो या दो पहिया वाहनों की बुकिंग पर आपको 5% जीएसटी देना होगा। जीएसटी रिटर्न के नियमों में बदलाव हो रहे हैं। रिफंड लेने या रद्द पंजीयन को फिर से बहाल करने के लिए आधार देना होगा। कैंसर की दवा बायोडीजल, पोषक चावल पर 18% की जगह 5% जीएसटी लगेगा।

0 टिप्पणियाँ