राज्य के कुछ हिस्सों में 2 दिनों तक हल्की और मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 दिसंबर को दिन में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहने के साथ शीतलहर चलने के आसार हैं।
यह स्थिति दक्षिण बिहार समेत अन्य स्थानों पर 30 दिसंबर तक बने रहने का पूर्वानुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।
मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना है। साथ ही 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच न्यूनतम और 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रभाव बना हुआ है। तो वहीं दक्षिण पश्चिम बिहार के ऊपर चक्रवाती सिस्टम बना है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आकाश में बादल छाए हुए हैं। मौसम शुष्क बना हुआ है।

0 टिप्पणियाँ