Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पंचायती राज की योजनाओं में अब नहीं होगा लाल ईंट का प्रयोग

सरकार ने पंचायती राज विभाग की ओर से संचालित निर्माण योजनाओं में लाल ईंट के प्रयोग पर रोक लगा दी है. अब सभी निर्माण योजना में फ्लाइ ऐश ईंट ही काम में लेना होगा. पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सहयोग के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को बताया कि पर्यावरण सुरक्षा निर्माण और मजबूती की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है. फ्लाइ ऐश ईंट से पंचायती राज भवन, सामुदायिक भवन, गली नली और कुओं के अलावा अन्य निर्माण कराए.


कुंओ का चलेगा जीर्णोद्धार अभियान

पंचायती राज विभाग प्रदेश व्यापी अभियान चलाकर 5 से 10 जनवरी के बीच सार्वजनिक कुओं का जीर्णोद्धार कराएगा. पहले से 5 जनवरी कुंओ का जनाधार 6 को कुंओ के पास सोख्ता निर्माण का शुभारंभ और 7 को कुंओ पर चेन पुली, ग्रिल कवर का अधिष्ठापन, चबूतरा और तारापीठ का निर्माण कराया जाएगा. इसके बाद रंगाई कराने के निर्देश दिए हैं. सभी कार्यों को तकनीकी सहायक की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा.





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ