Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली गिरजाघर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया, क्रिसमस से पूर्व देर रात हुआ मीसा बलिदान पूजा

 प्रेम व शांति का प्रतीक प्रभु यीशु के अवतरण पर्व क्रिसमस को लेकर पटनासिटी के गुरहट्टा स्थित पादरी की हवेली चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। चर्च में अवतरित होते प्रभु यीशु की झांकी को देखने दूर-दराज से काफी संख्या में लोग आते हैं। चर्च के बाहरी परिसर में चरणि का निर्माण कराया गया है। 



चर्च के फादर ने बताया कि 24 दिसंबर की रात में मिसा बलिदान पूजा हुआ है। इसके साथ ही विशेष प्रार्थना भी की गई है। वही 25 दिसंबर की सुबह 8 बजे भी मिसा बलिदान पूजा होगी। 



इसके बाद लोगों के दर्शन के लिए चर्च खोला जाएगा। इसके अलावे साल के अंतिम दिन एवं नए साल के पहले दिन भी चर्च में विशेष प्रार्थना की जाएगी।



 बताया जाता है कि पादरी की हवेली गिरजाघर बिहार का काफी पुराना गिरजाघर है। क्रिसमस को लेकर गिरजाघर रोशनी से जगमग होने लगी है। बता दे कि क्रिसमस पर्व के दिन दूर-दराज से आकर लोग चर्च में कैंडल जलाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ