Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिहार के 32 हजार शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, 10 जनवरी से होगी प्रक्रिया प्रारंभ

 तकरीबन 32 हजार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र 17 से 18 फरवरी को दिए जाएंगे। नियोजन इकाइयों द्वारा 10 जनवरी से नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 


शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से नियोजन संबंधी अधिसूचना जारी की गई। बता दें कि राज्य नियोजन आयोग द्वारा अनुमति नहीं मिलने से शिक्षा विभाग की ओर से उक्त शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी।


सेड्यूल इस प्रकार तय किया गया है


*10 जनवरी तक औपबंधित मेधा सूची का प्रकाशन जैसे नियोजन टिकाई जहां औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित नहीं हुई है।


*11 से 25 जनवरी तक मेधा सूची पर आपत्ति लेना


*1 फरवरी तक आपत्तियों का निराकरण


*1 फरवरी से 3 फरवरी तक अंतिम मेधा सूची का प्रकाशन


*8 फरवरी नगर निगम के लिए कोटीवार या विषय वार रिक्ति के विरुद्ध मेधा क्रम में अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन।


*9 फरवरी नगर परिषद के लिए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र का सत्यापन


*11 फरवरी जिला परिषद के लिए अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र का सत्यापन


*14 फरवरी तक उपस्थित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्र के सत्यापन के आधार पर तैयार अंतिम चयन सूची का जिला परिषद या शहरी निकाय द्वारा अनुमोदन


*15 फरवरी तक अनुमोदित अंतिम मेधा सूची और रोस्टर बिंदु के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की चयन सूची और विद्यालय वार तथा विषय वार रिक्ति का जिला के एनआईसी की वेबसाइट पर अपडेट और प्रकाशन


*17 फरवरी जिला स्तर पर नियोजन इकाई द्वारा सहमति पत्र मिलने के बाद मेधा क्रम में नगर निकाय के चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र निर्गत करना


*18 फरवरी जिला परिषद के चयनित अभ्यर्थियों के नियोजन पत्र देना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ