3 जनवरी से शुरू होने जा रहे 15 से 18 साल आयु वर्ग के किशोरों के कोरोना टीकाकरण के लिए 1 जनवरी से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। इसके लिए कोविड-19 के पहचान पत्र से भी पंजीकरण का प्रावधान किया गया है।
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने किशोरों के टीकाकरण के साथ-साथ हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से पीड़ित 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को सतर्कता यानी कि प्रिकॉशन डोज देने की गाइडलाइन जारी कर दी है। 3 जनवरी से प्रभावी इन गाइडलाइंस के अनुसार किशोरों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन या टीकाकरण केंद्र पर ऑफलाइन दोनों तरफ से पंजीकरण कराने की सुविधा होगी।
कोविन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए वे अपने माता-पिता या अभिभावक की पहले से मौजूद आईडी से लॉगिन कर सकते हैं। या फिर नए मोबाइल से के जरिए भी लॉगिन कर सकते हैं। गाइडलाइन के अनुसार 10 जनवरी से शुरू होने जा रहे और गंभीर बीमारी से पीड़ित 60 साल से अधिक उम्र के 9 महीने होने के बाद ही दी जाएगी।
60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को बीमारी का पहचान पत्र देना होगा। मंत्रालय ने यह भी कहा है कि सरकारी टीकाकरण केंद्र पर सभी नागरिकों को टीके उपलब्ध होंगे। भले ही उनकी आय कुछ भी हो।

0 टिप्पणियाँ