देश में 12 साल के सभी बच्चों के टीकाकरण की राह खुल गई है दवा नियामक ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया डीसीजीआई ने भारत बायोटेक के स्वदेशी टीके को वैक्सीन को 12 से 18 साल के बच्चों के लिए आपात इस्तेमाल की इजाजत दे दी है.
इसके पहले भारत बायोटेक ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन सीडीएससीओ कोको वैक्सीन बी बी बी 152 के लिए 2 से 18 वर्ष आयु वर्ग का क्लिनिकल डाटा प्रस्तुत किया था. भारत बायोटेक ने कहा कि सीडीएससीओ और विषय विशेषज्ञ समिति एसीसी ने डांटा की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद अपनी सकारात्मक सिफारिशें प्रदान की है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार को वैक्सीन को इजाजत मिलने के बाद बड़े पैमाने पर बच्चों का टीकाकरण अभियान चलाया जा सकता है देश में इस समय वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक है।

0 टिप्पणियाँ