बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 जनवरी से बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा अपने-अपने विद्यालयों में ही होगी। अभी तक परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के केंद्र को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। परीक्षा 20 जनवरी तक चलेगी। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी को प्रायोगिक परीक्षा देना अनिवार्य कर दिया गया है। अंक भी बोर्ड को भेजे जाएंगे। जिसके आधार पर अंतिम रूप से परीक्षार्थियों का रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
1 फरवरी से होगी मुख्य परीक्षा
बिहार बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार अगले वर्ष 1 फरवरी से इंटर की मुख्य परीक्षा होगी। जो 14 फरवरी तक चलेगी। इंटर के मुख्य परीक्षा के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों का चयन किया जा रहा है। इस बार इंटर के मुख्य परीक्षा में 13 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
स्कूलों में भेजी जा रही परीक्षा सामग्री
प्रायोगिक परीक्षा के लिए बिहार बोर्ड ने परीक्षा सामग्री स्कूलों को भेजना शुरू कर दिया है। सभी जिलाधिकारियों, जिला शिक्षा अधिकारियों और इंटर स्तरीय स्कूल कॉलेजों को प्रचारकों निर्देश दिया गया है कि परीक्षा सामग्री को संभाल कर रखेंगे।
किसी तरह की लापरवाही के लिए स्कूलों के प्रिंसिपल और जिला शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे। स्कूल कॉलेजों के प्राचार्य ने भी इंटर की प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ